क्रोएशिया ने मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप 2018 के 40वें मुकाबले में आइसलैंड को हरा दिया। रोस्टोव एरिना में ग्रुप-डी के तहत खेले गए इस मुकाबले में क्रोएशिया ने पहली बार कप खेल रही आइसलैंड को 2-1 से मात देकर विश्व कप से उसका सफर खत्म कर दिया। इससे पहले आइसलैंड ने दो बार कि विश्व चैंपियन अर्जेटीना को पहले मैच में 1-1 की बराबरी पर रोक कर शानदार आगाज किया था। इस मुकाबले में क्रोएशिया की तरफ से मिलान बाडेजी ने 53वें और इवान पेरिसिक ने 90वें मिनट में गोल किया, जबकि आइसलैंड की तरफ से सिगुर्डसन ने 76वें मिनट में पेनल्टी गोल किया।
इस मुकाबले में आइसलैंड को गोल करने का ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन क्रोएशिया के खिलाड़ियों को पेनल्टी एरिया के पास ही रोके रखा। गेंद क्रोएशिया के पाले में ज्यादा समय तक रही। पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 53वें मिनट में मिलान बाडेजी ने गोल कर क्रोएशिया को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद आइसलैंड ने खेल दिखाना शुरू किया। खेल के 74वें मिनट में आइसलैंड को पेनल्टी मिली, जिसे सिगुर्डसन गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।
यहां से खेल में और रोमांच बढ़ा और आइसलैंड बराबरी के स्कोर पर ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और इंजरी टाइम (91वें मिनट) में इवान पेरिसिक ने शानदार गोलकर क्रोएशिया को 2-1 से बढ़त दिलाते हुए जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही क्रोएशिया ने ग्रुप में 9 अंकों के साथ सबसे टॉप पर है। उन्होंने तीन मैचों में तीन जीत हासिल किया है। वहीं, अर्जेटीना तीन मैचों में एक हार, एक जीत, एक ड्ऱॉ से चार अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। यह दोनों टीमें अगले दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। वहीं, नाइजीरिया तीन अंकों के साथ तीसरे और आइसलैंड एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रही।