बेल्जियम ने 2-1 से ब्राजील को हराया।
फुलटाइमः स्कोर- ब्राजील 1ः बेल्जियम 2
90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म। पांच मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया है।
80 मिनटः फुलटाइम में 10 मिनट का खेल बचा है। ब्राजील किसी भी तरह से इस मुकाबले को जीतना या ड्रॉ करना चाहेगी।
76 मिनटः ...और ये गोल। आखिरकार ब्राजील को सफलता मिल ही गई। कोटीनियो ने पेनल्टी एरिया में क्रॉस दिया जिस पर रेनाटो अगस्टो ने बेहतरीन हेडर लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचाया और ब्राजील के लिए स्कोर 1-2 कर दिया।
70 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 20 मिनट का समय बचा हुआ है। ब्राजील यदि इस 20 मिनट में कोई बड़ा उलटफेर नहीं करते तो उसे फीफा विश्व कप 2018 से हाथ धोना पड़ेगा।
55 मिनटः दूसरे हाफ में ब्राजील अपने लय में आने की कोशिश कर रहा है। वह बेल्जियम पर दबाव बनाना चाहता है लेकिन बेल्जियम पूरे दमखम के साथ मैदान पर खेल रही है।
50 मिनटः ब्राजील की स्थिति काफी गंभीर लग रही। हालांकि अभी मैच में काफी देर का खेल बचा हुआ है, लेकिन बेल्जियम की टीम जी-जीन लगाकर खेल रही है।
दूसरे हाफ का खेल शुरू
हाफटाइमः स्कोर- ब्राजील 0ः बेल्जियम 2
पहले हाफ का स्टेट्स
पोजेशन
ब्राजील 54 %, बेल्जियम 46%
गोल एटैम्प्ट्स
ब्राजील- ऑफ टारगेट 2, ऑन टारगेट 9
बेल्जियम- ऑफ टारगेट 3, ऑन टारगेट 4
कॉर्नर्स
ब्राजील 5, बेल्जियम 3
फाउल्स
ब्राजील 5, बेल्जियम 8
येलो कार्ड
बेल्जियम के खिलाड़ी टोबी आल्डरवाइल्ड को येलो कार्ड दिखाया गया।
43 मिनटः हाफ टाइम होने में महज 2 मिनट का खेल बचा है। ब्राजील पर पूरा दबाव बना हुआ है। पहले ही हाफ में बेल्जियम 2-0 से आगे हैं। क्या ब्राजील दूसरे हाफ में बेल्जियम की बराबरी कर पाएगी।
फैक्टः ब्राजील कजान स्टेडियम में आज अपना 109वां मैच खेल रही है।
41 मिनटः बेल्जियम को कॉर्नर मिला लेकिन कोई फायदा नहीं।
31 मिनटः ...और ये गोल। केविन डी ब्रुइन ने 25 यार्ड के शॉट रेंज से शानदार शॉट लगाकर गेंद को सीधे गोलपोस्ट में पहुंचाया। ब्राजील के गोलकीपर एलिसन उसे रोकने में असफल रहे। इसके साथ ही बेल्जियम ब्राजील पर 2-0 की बढ़त बना ली है।
30 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में 15 मिनट का समय बचा है। क्या पांच बार की चैंपियन ब्राजील अपने आत्मघाती गोल का बदला ले पाएंगे या नहीं यह देखना हेगा।
13 मिनटः स्कोर- ब्राजील 0ः बेल्जियम 1
- इस विश्व कप में अभी तक 11 आत्मघाती गोल हो चुके हैं।
13 मिनटः ...और ये गोल। बेल्जियम को मिले कॉर्नर पर ब्राजील के खिलाड़ी फर्नांडीन्हों के हाथ में लगकर गेंद उनके ही गोलपोस्ट में चली गई। गोलकीपर एलिसन भी इसे रोक नहीं पाए। दरअसल, विंसेंट कोंपेनी ने केविन डी ब्रुइन के पास गेंद भेजी लेकिन गेंद फर्नांडीन्हों से टकरा टकराते हुए गोलपोस्ट में चली गई। इसके साथ ही ब्राजील को आत्मघाती गोल का झटका लगा, जबकि बेल्जियम को 1-0 की बढ़त मिली।
8 मिनटः ब्राजील को कॉर्नर मिला लेकिन मौके को भुना नही पाएं।
6 मिनटः बेल्जियम के खिलाड़ी फेलेनी ने नेमार को फाउल कराया। ब्राजील को फ्री किक मिली लेकिन कोई मौका नहीं।
1 मिनटः किक हो चुका है।
-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।
- नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
ब्राजीलः एलिसन, फागनेर, थियागो सिल्वा, मिरांडा, मार्सेलो, पॉलिन्हो, फर्नांडीन्हों, विलियन, कॉटिन्हों, नेमार, गेब्रियल जीसस।
बेल्जियमः थिबॉट कॉरटोइस, टोबी आल्डरवाइल्ड, विंसेंट कोंपेनी, जन वर्टोंगन, एक्सेल विस्टल, केविन डी ब्रुइन, मारौएन फेलेनी, रोमेलू लुकाकू, ईडन हेजार्ड, थॉमस मनियर, नासेर चेडली