फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: घुटने की चोट के बाद रोते हुए मैदान से बाहर गए नेमार, उरूग्वे से हारा ब्राजील

Thu, 19 Oct 2023 12:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंटेवीडियो

सार

31 वर्ष के नेमार 44वें मिनट में दौड़ते हुए गिर गए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया जब वह घुटना पकड़कर बैठे थे। उन्हें जब स्ट्रेचर पर ले जाया गया तो उन्होंने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया था।
विज्ञापन
नेमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरूग्वे के खिलाफ विश्वकप क्वालिफाइंग मैच में 2-0 से मिली हार के दौरान पहले हाफ में घुटने में चोट लगने के कारण ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार रोते हुए मैदान से बाहर गए। 31 वर्ष के नेमार 44वें मिनट में दौड़ते हुए गिर गए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया जब वह घुटना पकड़कर बैठे थे। उन्हें जब स्ट्रेचर पर ले जाया गया तो उन्होंने अपने हाथों से चेहरा ढक लिया था। उनकी जगह रिचार्लिसन ने मैच खेला। वह बैसाखियों के सहारे स्टेडियम से बाहर गए। ब्राजील के डॉक्टर रौद्रिगो लसमार ने कहा कि अभी यह कहना मुश्किल है कि उनकी चोट किस स्तर की है। उन्होंने कहा , ‘हमने टेस्ट किए हैं और कल फिर करेंगे। इन 24 घंटों में पता चलेगा कि चोट कैसी है।’ उन्होंने यह भी कहा कि यहां बॉल ट्रैकिंग फैसलों में आस्ट्रेलिया की तुलना में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें