फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: केरल में ब्राजील-अर्जेंटीना के फैंस के बीच झड़प, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 23 Nov 2022 09:27 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शक्तिकुलंगरा

सार

ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस का रोड शो आपस में टकरा गया। इसके बाद दोनों टीमों के फैंस के बीच पहले बहस हुई फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
झड़प के दौरान ब्राजील और अर्जेंटीना के फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोल्लम जिले के शक्तिकुलंगरा इलाके में ब्राजील और अर्जेंटीना टीमों के प्रशंसकों के बीच में जमकर हाथापाई और लात-घूंसे चले। अधिकारियों ने बताया कि रविवार दोपहर शक्तिकुलंगरा ग्रामीण इलाके में घटना की सूचना मिली थी और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160 (दंगा करने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल इस हाथापाई के वीडियो में दोनों टीमों के प्रशंसकों के एक समूह को एक रोड शो के दौरान शक्तिकुलंगरा ग्रामीण में आपस में उलझते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि यह झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब दोनों समूहों का रोड शो शक्तिकुलंगरा इलाके के एक कब्रिस्तान पर पहुंचा। इसके बाद दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच बहस शुरू हो गई और फिर यह हाथापाई तक पहुंच गई।

अर्जेंटीना की हार का असर उसकी राजधानी ब्यूनस आयर्स के साथ विश्व के कई शहरों में भी पड़ा। बांग्लादेश के ढाका, भारत के कोलकाता और केरल में प्रशंसक बड़ी स्क्रीन लगाकर इस मैच को देख रहे थे, लेकिन इस बड़े उलटफेर के साथ सभी के चेहरे लटक गए।
विज्ञापन




पल्लकड़ में फुटबॉल फैंस ने पुलिस पर पथराव किया
फुटबॉल फैंस ने पल्लकड़ में पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। इन फैंस के जश्न मनाने की वजह से यातायात में समस्या आ रही थी। जब पुलिस ने फैंस को जश्न मनाने से रोका तो दोनों फैंस और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद फुटबॉल फैंस ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।  

पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैंस ने जुलूस निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। वह बिना किसी अनुमति के भीड़ जुटा रहे थे और संगीत बजा रहे थे। उनकी वजह से सड़क पर जाम लग रहा था और यातायात बाधित हो रहा था। उनसे जाम हटाने के लिए कहा गया तो बहस शुरू कर दी। इसके बाद पत्थरबाजी करने लगे। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, लेकिन हालात स्थिति है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें