फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17WC:कोच माटोस ने बदली टीम के दस फुटबॉलरों की पोजीशन

Fri, 06 Oct 2017 09:40 AM IST
हेमंत रस्तोगी,नई दिल्ली
विज्ञापन
डी मातोस
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेलने जा रही मेजबान भारत के पुर्तगाली कोच लुई नॉर्टन डि माटोस ने टीम के साथ भारी प्रयोग किए हैं। कोच ने इस साल पद भार संभालने के बाद टीम के 10 फुटबॉलरों की पोजीशन को बदल दिया है। इनमें डिफेंडर के रूप में पहले खेल चुके प्रभसुकेन सिंह गिल को गोलकीपर बनाया गया है। जबकि मिडफील्डर के रूप में खेलने वाले उत्तराखंड मूल के जितेंद्र सिंह को डिफेंडर बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं मिडफील्डर रहे अनिकेत जाधव को फॉरवर्ड के रूप में खेलने को कहा गया है। यही नहीं सात स्ट्राइकर (फॉरवर्ड) मिडफील्डर की पोजीशन में खेलेंगे। जर्मनी के कोच निकोलाई एडम्स के समय ये सभी फुटबालर अपनी मूल पोजीशन में खेलते थे, लेकिन माटोस की रणनीति में इनको नया स्थान दिया गया है। माटोस के यह प्रयोग टीम के लिए कितने मददगार साबित होंगे इसका पता वर्ल्ड कप में लगेगा।

पढ़ेंः- आज से फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के जोश में डूबेगा देश, भारत का मुकाबला अमेरिका से

सूत्रों का कहना है कि ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की पूरी निगाह माटोस के इन प्रयोगों पर है। अभी यही मानकर चला जा रहा है कि कोच ने जो परिवर्तन किए हैं वह बेहतर ही साबित होंगे। सूत्र यह भी बताते हैं कि जब माटोस ने फुटबॉलरों  की पोजीशन को परिवर्तित करने का फैसला लिया था उस दौरान टीम और फेडरेशन की नजरें कुछ तिरछी जरूर हुई थीं, लेकिन टीम के प्रदर्शन की जिम्मेदारी कोच की होती है। वही मैदान पर टीम के लिए रणनीति भी बनाता है, इस लिए इन प्रयोगों को सकारात्मक ढंग से लिया जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कप्तान अमरजीत सिंह और जैक्सन सिंह को एडम्स कई मुकाबलों में बतौर स्ट्राइकर खिला चुके थे। दोनों ही टीम में मिडफील्डर की भूमिका निभाएंगे। कोमल थलाल, अभिजीत सरकार, लालेंगमाविया, नांगदेंबा नाउरेम और राहुल कनोले भी एडम्स के समय में बतौर फॉरवर्ड खेलते थे, लेकिन अब ये टीम में मिडफील्डर की भूमिका में नजर आएंगे।

2017 में छह मैच जीती और 12 हारी है यह टीम
साल 2017 में अंडर-17 टीम में ब्रिक्स कप, रूस, मेक्सिको और यूरोप में खेले गए टूर्नामेंटों के अलावा मैत्री मुकाबलों के कुल 25 मैच खेले हैं। इनमें टीम को छह में जीत हासिल हुई है और 12 में हार मिली है, जबकि सात ड्रा रहे हैं। भारत ने चिली, सर्बिया, मेसाडोनिया जैसी टीमों को बराबरी पर रोका। बेलारूस को 1-0, मारीशस को 3-0 से हराया, जबकि रूस के हाथों 0-8, लाटविया से 1-4, मेक्सिको से 1-5, ब्राजील से 1-3 और कोलिंबया से 0-3 से हार भी मिली। हालांकि रूस और लाटविया की टीम में अंडर-19 के फुटबालर भी शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें