फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World cup: ईरान की नजर लगातार तीसरी जीत पर

Fri, 13 Oct 2017 08:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मडगांव
विज्ञापन
ईरान और कोस्टा रिका - फोटो : fifa.com
विज्ञापन
लगातार दो मुकाबले जीतने वाली ईरान की टीम फीफा अंडर-17 विश्व कप में शुक्रवार को कोस्टा रिका के खिलाफ अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पिछले मुकाबले में जर्मनी को हराने के बाद ईरान के हौंसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


ग्रुप सी में छह अंकों के साथ ईरान पहले स्थान पर है। उसने अमेरिका, पराग्वे, ब्राजील, फ्रांस और इंग्लैंड के साथ पहले ही नॉकआउट दौर में जगह बना ली है। एशियाई ‘जाइंट किलर’ ईरान ने जर्मनी को 4-0 से से शिकस्त दी थी।

पढ़ेंः- FIFA U-17 WC: माली ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर बनाई प्री क्वार्टर फाइनल में जगह

ईरान के कोच अब्बास चामानियन ने कहा, ‘जर्मनी के खिलाफ हमारे लड़कों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने इकाई के रूप में प्रदर्शन किया था। यह उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था। यदि हम इसी तरह से खेलते रहे तो हमारे पास फाइनल में पहुंचने का मौका बन सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें