भारत पहली बार फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करने को तैयार है। 17 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के इस विश्व कप का आयोजन 6 से 28 अक्टूबर तक भारत के छह शहरों में होगा। इस वर्ल्ड कप में 6 कन्फेडरेशन देशों (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ओसानिया, साउथ अमेरिका और कैरिबियन देश) की कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को अमेरिका के साथ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
पढ़ेंः- FIFA अंडर-17 वर्ल्ड कप: भारतीय कोच ने कहा, ऐसा करने पर ही बन जाएंगे चैंपियन
आइये आपको बताते हैं फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी कुछ अहम बातेंः-
-इस टूर्नामेंट को पहले फीफा अंडर 16 वर्ल्ड चैंपियनशिप के रूप में जाना जाता था। पहले तीन टूर्नामेंट इसी कैटेगरी में हुआ। इसके बाद 1991 से 2005 तक इसे फीफा अंडर 17 विश्व चैंपियनशिप कहा गया। मगर 2007 से इसे फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप नाम दिया गया।
-भारत इसमें पहले कभी नहीं खेला। मगर भारत को मेजबान होने के नाते ही इसमें सीधा प्रवेश मिला है।
-इस प्रतियोगिता में 1985 से 2015 तक कुल 612 मैच खेले गये और 1859 गोल हुए। कुल मिलाकर 79 देशों को इसमें अब तक भाग लेने का अवसर मिला है।
-सबसे ज्यादा मैच ब्राजील (75) ने खेला, इसके बाद नाइजीरिया (63) और अर्जेंटीना (61) ने मैच खेले हैं।
पढ़ेंः-भारत में पहली बार जमीं फीफा की महफिल, 6 अक्टूबर को होगा दिल्ली में आगाज