फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17: होंडुरास ने न्यू कैलेडोनिया को दी 5-0 से करारी शिकस्त

Thu, 12 Oct 2017 10:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
होंडुरास, न्यू कैलेडोनिया - फोटो : Prokerala.com
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के ग्रुप ई के एकतरफा मुकाबले में होंडुरास ने न्यू कैलेडोनिया को 5-0 से हरा दिया। होंडुरास की तरफ से मिडफील्डर कार्लोस मेजिया (25वें और 42वें मिनट) और पैट्रिक पालसियोस (51वें और 88वें मिनट) ने 2-2 जबकि जोशुआ कनालेस (27वें मिनट) ने एक गोल किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि होंडुरास टीम की यह दो मैचों में पहली जीत है। पहली बार फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में भाग ले रहे न्यू कैलेडोनिया को लगातार दूसरे मैच में बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मैच में फ्रांस ने न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से हरा दिया था। 

पढ़ेंः- FIFA U-17 World Cup 2017: बराबरी पर समाप्त हुआ गिनी-कोस्टा रिका के बीच मुकाबला

न्यू कैलेडोनिया के गोलकीपर रोबिन एस्कोर्न शुरू में अच्छा बचाव किया। मगर मेजिया आखिर में उनको छकाकर होंडुरास का खाता खोलने में सफल रहे। इसके दो मिनट बाद कनालेस पर फ्री किक पर दर्शनीय गोल किया। मेजिया ने पहला हाफ समाप्त होने से कुछ देर पहले तीसरा गोल करके होंडुरास को हाफटाइम तक 3-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि अपने पहले मैच में जापान से 1-6 से हारने वाला होंडुरास लीग चरण के अपने अंतिम मैच में इसी मैदान पर 14 अक्तूबर को फ्रांस की कड़ी चुनौती का सामना करेगा जबकि इसी दिन कोलकाता में न्यू कैलेडोनिया का सामना जापान से होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें