फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World CUP: ग्रुप बी- पिछले बार की उपविजेता माली और न्यूजीलैंड पर रहेंगी निगाहें

Wed, 04 Oct 2017 03:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 विश्व कप - फोटो : fifa
विज्ञापन
फीफा अंंडर-17 विश्वकप के ग्रुप बी में पराग्वे, माली, न्यूजीलैंड, तुर्की को जगह मिली है।  इस ग्रुप में न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा अनुभवी है। कीवी टीम आठवीं बार इस टूर्नामेंट में पहुंचने में सफल हुई है लेकिन अब तक एक बार भी खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है। यहां कीवी टीम का मुकाबला पिछली बार की उपविजेता माली से होगा। दोनों ही टीमें भारत में इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगी। ग्रुप बी के पांच लीग मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं माली और न्यूजीलैंड के बीच एक मुकाबला नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए ग्रुप की चारों टीमों के बारे में जानें...
विज्ञापन


पराग्वे: 

चौथी बार भाग ले रही है पराग्वे की टीम। पहली बार न्यूजीलैंड में 1999 में भाग लिया था और तब पांचवें स्थान पर रही थी जोकि उसका अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है। दक्षिण अमेरिकी चैंपियनशिप में टीम 1999 में उपविजेता रह चुकी है। 

माली : 

पिछली बार उपविजेता रही माली की टीम पांचवीं बार हिस्सा लेगी। पिछली बार सात में से पांच मैच जीते थे। अफ्रीका अंडर-17 कप ऑफ नेशंस में दो बार चैंपियन रह चुकी है। दो बार सीएएफ क्वालिफायर्स के जरिए विश्व कप टिकट हासिल किया।  
विज्ञापन


न्यूजीलैंड :

आठवीं बार हिस्सा ले रही न्यूजीलैंड के लिए यह लगातार छठा मौका है जब वह विश्व कप में खेलेगी। टीम तीन बार प्री क्वार्टर तक पहुंचने में सफल रही है। ओएफसी अंडर-17 चैंपियनशिप के लिए जरिए क्वालीफाई किया। ओसनिया फुटबॉल कन्फेडरेशन में सात बार चैंपियन रह चुकी है।  

तुर्की :

तुर्की तीसरी बार अंडर-17 विश्वकप में  हिस्सा ले रही है। साल 2005 में तुर्की पहली  हिस्सा लिया था और चौथे स्थान पर रही थी। साल  2009 में वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल हुई। तुर्की 2005 में अंडर-17 यूरोपियन चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुकी है। इस बार भी यरो चैंपियनशिर के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 
विज्ञापन


ग्रुप बी के मुकाबले 

06 अक्तूबर :  न्यूजीलैंड बनाम तुर्की 
                     पराग्वे बनाम माली 

09 अक्तूबर :  तुर्की बनाम माली 
                     पराग्वे बनाम न्यूजीलैंड

12 अक्तूबर :  तुर्की बनाम पराग्वे  
                     माली बनाम न्यूजीलैंड 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें