फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World Cup: अकिनोला के गोल की बदौलत अगले दौर में पहुंचा अमेरिका, घाना को दी मात  

Tue, 10 Oct 2017 02:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
आयो अकिनोला - फोटो : FIFA
विज्ञापन
नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में सोमवार को ग्रुप ए के घाना और अमेरिका बीच खेले गए मैच में अमेरिका ने 1-0 से जीत हासिल कर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। इससे पहले भारत को उसके 3-0 के अंतर से मात दी थी। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। पहला हाफ तकरीबन पूरी तरह अमेरिकी टीम के नाम रहा। मैच का एकलौता और निर्णाय़क गोल अकिनोला ने 76वें मिनट में किया। 
विज्ञापन


अकिनोला मैदान पर सब्सटीट्यूट के रूप में उतरे थे।  इसके बाद दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं कर सकी और मुकाबला अमेरिका के नाम रहा। दूसरे हाफ में घाना की टीम ने सधा हुआ खेल दिखाया लेकिन अपने प्रयास को गोल में तब्दील करने में नाकाम रही।

इस जीत के साथ अमेरिका को पूरे तीन अंक हासिल हुए। दो मैचों में अब उसके छह अंक हो गए हैं और वह वह ग्रुप में चार गोल अंतर के साथ पहले पायदान पर काबिज हो गई है। अमेरिका के लिए तीसरा लीग  मैच महज औपचारिकता रह गया है। उसका आखिरी मुकाबला कोलंबिया के साथ नवी मुंबई में होगा। वहीं घाना की भि़ड़ंत मेजबान भारत के साथ नई दिल्ली में होगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें