फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 WC: मैक्सिको को मात देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा ईरान 

Wed, 18 Oct 2017 12:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ईरानी फुटबॉल टीम
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 विश्वकप के तीसरे प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को ईरान ने मैक्सिको को 2-1 से मात देकर टूर्नामेंट में एशियाई चुनौती को बरकरार रखते हुए अंतिम आठ में जगह पक्की की। ईरान की ओर से मोहम्मद शरीफी (7वां मिनट), अलाहयर सैयद (11) ने गोल किए। मैक्सिको का एकमात्र गोल रोबर्टा डी ला रोसा (37) ने किया। 
विज्ञापन


मैच की पहली सफलता ईरान के हाथ लगी। मैच के सातवें मिनट में शरीफी पेनल्टी को गोल में बदलने में सफल हुए और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके कुछ ही देर बार 11वें मिनट में  सय्यद ने करिश्माई गोल गोल कर ईरान की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। इसके बाद मैक्सिको की टीम ने जवाबी हमला करते हुए 37वें मिनट में अपना पहला गोल किया। दी ला रोज़ा गोल कर स्कोर को 2-1 पर ले आए। हाफ टाइम में तक स्कोर में कोई तब्दीली नहीं हुई और ईरान ने पहले हाफ का समापन 1 गोल की बढ़त के साथ किया।

गोवा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोमांच बना रहा। दूसरे हाफ में मैक्सिको की वापसी की कोशिशें पूरी तरह नाकाम रही। ईरानी रक्षापंक्ति को भेदने की उनकी पूरी कोशिशें नाकाम रहीं। दूसरे हाफ में दोनों में कोई भी टीम विपक्षी गोल पोस्ट को नहीं भेद पाईं और अंत में 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर ईरान ने अंतिम आठ में जगह बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें