कोलंबिया ने गरुवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में अमेरिका को 3-1 से हराकर नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। हालांकि हार के बावजूद अमेरिका की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद श्रेष्ठ टीम के रूप में अगले दौर में पहुंचने में सफल रही।
इस ग्रुप में कोलंबिया और अमेरिका दोनों के ग्रुप की शीर्ष टीम घाना की तरह एकसमान छह अंक रहे लेकिन कोलंबिया ने अमेरिका के खिलाफ जीत के अपने बेहतर आपसी रिकॉर्ड के साथ अंतिम 16 टीमों में जगह बना ली जबकि तीसरे स्थान की श्रेष्ठ टीम के रूप में अमेरिका भी नॉकआउट दौर में पहुंच गया।
कोलंबिया को जुआन विडाल ने तीसरे मिनट में ही बढ़त दिला दी लेकिन 24वें मिनट में अकोस्टा की मदद से अमेरिका ने बराबरी हासिल कर ली। उसके बाद कोलंबिया के लिए 67वें मिनट में पेनालोजा और केसोडो ने 87वें मिनट में गोल किए।