फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA U-17 World Cup 2017: ब्राजील के खिलाफ साहसिक प्रदर्शन के बावजूद उत्तर कोरिया को मिली मात

Wed, 11 Oct 2017 02:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
ब्राजील बनाम उत्तर कोरिया - फोटो : FIFA
विज्ञापन
खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार ब्राजील की टीम ने उत्तर कोरिया को 2-0 से हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप के अंतिम-16 में जगह बना ली है। उत्तर कोरिया की यह लगातार दूसरी हार है। उसे पहले मैच में नाइजर ने 1-0 से मात दी थी।
विज्ञापन


ग्रुप डी के इस मुकाबले में ब्राजील की ओर से लिंकन ने 56वें और पॉलिन्हो ने 61वें मिनट में गोल दागे। ब्राजील ने अपने पहले मैच में स्पेन को 1-0 से पटखनी दी थी। ब्राजील के दो मैचों में छह अंक हैं और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर है जबकि उत्तर कोरिया ग्रुप डी में सबसे निचले क्रम पर है। उत्तर कोरिया का सामना अब स्पेन से है जिसे हराना उसके लिए बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें