फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#FIFAU17WC LIVE इंग्लैंड बना अंडर-17 विश्वचैंपियन, रोमांचक मैच में स्पेन को दी 5-2 से मात

Sat, 28 Oct 2017 10:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विश्वकप ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड फुटबॉल टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित फीफी अंडर-17 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड ने स्पेन को 5-2 के अंतर से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। पहला हाफ जहां स्पेन के नाम रहा वहीं दूसरा हाफ इंग्लैंड के नाम रहा। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। अंडर 17 विश्वकप के इतिहास में हार जीत का ये सबसे बड़ा अंतर है। चौथा बार विश्वकप फाइनल खेल रही स्पेन का सपना इंग्लैंड ने तोड़ दिया। वहीं पहली बार फाइनल में पहुंची इंग्लैंड ने खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने स्पेन को मात देकर अंडर 17 यूरोपियन चैंपियनशिप के फाइनल में मिला हार का हिसाब भी चुकता कर लिया है।  
विज्ञापन


फीफा अंडर-17 विश्वकप के कोलकाता में खेले गए फाइनल के दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-2 की बराबरी कर ली। 58वें मिनट में गिब्स व्हाइट ने गोल कर पहले हाफ में पिछड़ी इंग्लैंड को स्पेन की बराबरी पर ला दिया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। फाइनल के पहले हाफ में स्पेन ने 2-1 की बढ़त बना ली थी। स्पेन के लिए स्टार रहे सर्जियो गोमेज ने 2 गोल किए। पहले हाफ में इंग्लैंड के लिए ब्रूस्टर ने एक गोल किया। इंग्लैंड ने अपने पास ज्यादा समय गेंद रखी लेकिन ज्यादा गोल करने में स्पेन कामयाब रहा। 


 मैच की इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की पहले ही मिनट में स्पेनिश गोलकीपर ने गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचने से बचा लिया। लेकिन मैच के दसवें मिनट में स्पेन ने आक्रमण करते हुए खाता खोला और सर्जियो गोमेज ने पहला गोल कर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलवा दी। यह गोमेज का 7 मैचों में तीसरा गोल था।
विज्ञापन

  लाजवाब!
सर्जियो गोमेज़ के एक और शानदार गोल ने स्पेन को दिलाई शुरूआती बढ़त।
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🆚🇪🇸#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/RJUP3YZRdp — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017
इसके बाद इंग्लैंड का जवाबी आक्रमण जारी रहा लेकिन वो अपने प्रयासो को गोल में तब्दील नहीं कर सकी। मैच के 30वें मिनट में स्पेन की ओर से स्ट्राइर गोमेज ने दूसरा गोल कर अपनी टीम की बढ़त को दुगना कर दिया। स्टीवेन के क्रास को गोल तक पहुंचाने में उन्होंने कोई गलती नहीं की।  

  सर्जियो गोमेज़!
ये नाम याद रखियेगा क्योकि इस नाम ने स्पेन को पहले हाफ में ही #FIFAU17WC के खिताब के बहुत पास पहुँचा दिया है फाइनल में स्पेन का दूसरा गोल कर के। और हर बार की तरह ये भी था एक कमाल का गोल!
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🆚🇪🇸#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/RufW8N8IPn — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017
42 वें मिनट में इंग्लैंड के हडसन का प्रयास बेकार चला गया। गेंद ने स्पेनिश गोलकीपर को पछाड़ दिया लेकिन गेंद पोल पर लगाकर बाहर चली गई। लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड ने जवाबी हमला जारी रखा। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के स्टार रहे  ब्रूस्टर ने उन्हें फाइनल में पहली सफलता दिलाई और स्कोर को 2-1 पर ले आए। कोलकाता में खेले तीन मैचों में उनका ये सातवां गोल था। इसके बाद 45 में मिनट में इंग्लैंड को फ्री किक हासिल हुई लेकिन उनका ये प्रयास बेकार गया। इसके तत्काल बाद मैच रेफरी ने हाफ टाइम की घोषणा कर दी। 
  ब्रूस्टर एक बार फिर से!
44वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को लाए मैच में वापिस। अब इंग्लैंड एक गोल से पीछे।
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🆚🇪🇸#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/SD2JcTIhdE — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017   पहले हाफ में एक गोल की बढ़त ले कर #FIFAU17WC के खिताब तक का आधा सफ़र तय कर चुकी है स्पेन। पर इंग्लैंड अभी भी मैच में बनी हुई।
हाफ टाइम
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿इंग्लैंड 1 - 2 स्पेन🇪🇸#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/cshhxcgOzG — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017

दूसरे हाफ के शुरुआती 15 मिनट में दोनों टीमें कुछ धीमा खेलती दिखीं लेकिन 58वें मिनट में गिब्स व्हाइट ने इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। फिलिप फोडेन ने स्टीवन सेसेग्नॉन को पास दिया। सेसेग्नॉन के क्रास को व्हाइट ने सीधे गोल पर पहुंचा दिया। 
  क्या रोमांचक मुकाबला चल रहा है!
2 गोल से पीछे चलने के बाद अब मॉर्गन गिब्ब्स वाइट के गोल से इंग्लैंड मैच में वापिस। स्कोर 2-2। अंग्रेजी चुनौती जारी है।
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🆚🇪🇸#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/rL5h8ueTYP — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017

69वें मिनट में फोडेन ने स्पेनिश गोल को भेद कर इंग्लैंड को 3-2 से बढ़त दिला दी। 31वें मिनट में 2-0 से पिछड़न के बाद 38 वें मिनट में 3-2 की बढ़त हासिल करना इंग्लिश टीम के लिए बड़ा रोचक रहा। इंग्लैंड की आक्रमण पंक्ति ने पिछड़ने के बावजूद अपना विश्वास नहीं खोया और शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम के लिए 25 मिनट के अंतराल में तीन गोल दाकर विश्वविजेता बनने के मुहाने पर पहुंचा दिया। 
  फोडेन!!!!!!!
गोल!!!
शब्दों का अभाव पड़ता हुआ इस रोमांचक मुकाबले के लिए। अब इंग्लैंड की पकड़ में मुकाबला! स्पेन दबाव में। पर इस खेल में कुछ भी हो सकता है।
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🆚🇪🇸#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/xurd0oFq2L — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017
हडसन ओडोई चौथा गोल कर इंग्लैंंड को विश्व विजेता बनने के करीब पहुंचा दिया। 
  हडसन ओडोई के फ्री किक को ग्वेही ने गोल में बदल कर इस मुकाबले के किस्मत पर ताला लगाया। इंग्लैंड एक शानदार जीत की ओर अग्रसर।
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🆚🇪🇸#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/5Z897CNxS1 — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017

इसके बाद पांचवां गोल दागकर इंग्लैंड ने विश्वविजय निश्चत कर ली। फोडेन ने मैच में अपना दूसरा गोल किया। 
  फिर से फोडेन!! दुसरे हाफ में छा गए है फोडेन।
इंग्लैंड का विश्व कप सपना साकार होता हुआ। अब इंग्लैंड फाइनल में 3 गोल से आगे।
🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿🆚🇪🇸#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/5VUKQZvxs2 — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017


दोनों टीमें इस प्रकार हैं। इंग्लैंड ने अपनी सेमीफाइनल की टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 
  इंग्लैंड उतर रहा है बिना किसी बदलाव के स्पेन के विरुद्ध फाइनल में।#FIFAU17WC #FootballTakesOver pic.twitter.com/hEizTfiQ5h — FIFAHindi 🇮🇳⚽🏆 (@FIFAHindi) October 28, 2017
भारत की फुटबॉल राजधानी कोलकाता के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक है। यहां आज स्पेन और इंग्लैंड के बीच फीफा अंडर-17 विश्वकप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। जो भी टीम खिताब पर कब्जा कर लेकिन दुनिया को एक नया विजेता मिलने वाला है। स्पेन इससे पहले तीन बार फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है लेकिन अब तक उसे खिताबी जीत हासिल नहीं हुई है। वहीं इंग्लैंड पहली बार अंडर-17 विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें