फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकटों के घोटाले में फीफा के महासचिव सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ फीफा फिर नए विवादों में आ गया है इस बार महासचिव को घोटाले करने के कारण निलंबित कर दिया। महासचिव जेरोम वेल्के को टिकटों के घोटाले की कथित भागीदारी में नाटकीय रूप से निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन

निवृतमान फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के करीबी वाल्के को तुरंत प्रभाव से तमाम जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। स्विट्जरलैंड ने इस बीच बृहस्पतिवार को इस बात से इनकार किया कि भ्रष्टाचार की जांच के लिए फीफा के एक पूर्व उपाध्यक्ष को अमेरिका को सौंपा जाना चाहिए।
फीफा ने एक बयान में कहा कि वाल्के को अगली सूचना तक तुरंत प्रभाव से तमाम जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है और वह छुट्टी पर चले गए हैं। फीफा को उनके खिलाफ आरोपों के बारे में पता चला है और फीफा की नैतिकता समिति से इसकी औपचारिक जांच के लिए आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है वाल्के पर आरोप

सेप ब्लाटर के करीबी जेरोम वाल्के पर आरोप है कि वह विश्व कप टिकटों में हुए घोटाले में शामिल थे और कमाई का एक हिस्सा उनकी जेब में गया। फीफा विश्व कप 2014 के टिकटों की बिक्री का करार करने वाली एक कंपनी में अमेरिकी इस्राइली सलाहकार बेनी एलोन ने यह दावा किया है। बाद में वह करार रद्द कर दिया गया था।
उधर वाल्के के अमेरिका स्थित वकील बैरी बेरके ने उन पर लगे आरोपों का कड़े शब्दों में खंडन करते हुए आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। वक्तव्य में कहा गया है कि वाल्के और एलोन की कंपनी के बीच हुई डीलिंग को फीफा के कानूनी विभाग से हरी झंडी मिली थी।
पहले से संकट में घिरी है फीफा मई में नया अध्यक्ष चुनने के लिए ज्यूरिख में हुई फीफा कांग्रेस से पहले सात अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ही फीफा संकट में घिर गई थी। टीवी प्रसारण और मार्केटिंग अधिकारों में घूस लेने को लेकर अमेरिकी जांचकर्ताओं ने 14 लोगों से पूछताछ की थी, कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं।
हालांकि इस सबके बावजूद ब्लाटर पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष बनने में सफल रहे थे। यद्यपि 79 वर्षीय ब्लाटर ने घोषणा कर दी थी कि वह फरवरी में होने वाले चुनाव के बाद खुद ही पद छोड़ देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें