फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के बीच फीफा ने जारी की नई रैंकिंग, बेल्जियम शीर्ष पर कायम

Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
विज्ञापन
बेल्जियम फुटबॉल टीम
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से लंबे समय तक बंद रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के बाद बृहस्पतिवार को फीफा ने पुरूष विश्व रैंकिंग जारी की। पांच महीने बाद सितंबर में फुटबॉल गतिविधियों के बहाल होने के बाद बेल्जियम अभी भी शीर्ष पर कायम है। शीर्ष चार स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें बेल्जियम के बाद 2018 विश्व कप विजेता फ्रांस, ब्राजील और इंग्लैंड शामिल हैं।

विज्ञापन


मौजूदा यूरोपीय और यूएफा नेशन्स लीग चैम्पियन पुर्तगाल दो पायदान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गया। फीफा दिसंबर के शुरू में 2022 विश्व कप के लिए यूरोपीय क्वालीफाइंग ग्रुप तय करेगा और नवंबर के अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद रैंकिंग से इसकी वरीयता तय होगी।

शीर्ष 10 रैंकिंग की यूरोपीय टीमों को ग्रुप में शीर्ष वरीयता मिलेगी जिसमें केवल विजेता टीम ही कतर में होने वाले फाइनल्स टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी। तीन और टीमें मार्च 2022 में होने वाले प्ले आफ के जरिए क्वालीफाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें