फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: भारत में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2020 स्थगित

Sat, 04 Apr 2020 02:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फीफा महिला वर्ल्ड कप - फोटो : Indian Football Twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से भारत में नवंबर में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2020 स्थगित कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 2 से 21 नवंबर तक होना था, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल अभी नई तारीखों का एलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

 




फीफा-कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप, जिसे हाल ही में फीफा परिषद द्वारा कोविड महामारी से जुड़े मामले और खेल टूर्नामेंटों के आयोजनों को देखने के लिए बनाया गया था, उसने शुक्रवार को अपनी पहली बैठक के बाद सर्वसम्मति से फीफा से जुड़े हर बड़े आयोजन पर बड़े फैसले किए।

बैठक के बाद, यह निर्णय लिया गया है कि आगामी अंतरराष्ट्रीय मैच और फीफा प्रतियोगिताएं, जिनमें U-17 और U-20 महिला विश्व कप शामिल हैं, स्थगित कर दी जाएंगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें