फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महिला अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी से भारतीय फुटबाल की दशा में होगा सुधार'

Fri, 27 Sep 2019 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फीफा अंडर-17 विश्व कप
विज्ञापन

फीफा की क्षेत्रीय सलाहकार बेलिंडा विल्सन ने कहा कि अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप युवाओं को प्रेरित करने के साथ भारतीय फुटबाल की स्थिति को सुधारने में मदद करेगा। 

विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो ने भारत को इसकी मेजबानी सौपने के साथ कहा था कि टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल दो से 21 नवंबर तक होगा। उनका यह फैसला पुरुषों के अंडर-17 विश्व कप की 2017 में सफल मेजबानी को देखते हुए आया। 

विल्सन ने एआईएफएफ से कहा, 'भारत पर इस विश्व कप का काफी प्रभाव पड़ेगा, सिर्फ महिलाओं के खेल पर नहीं बल्कि पुरुषों के खेल पर भी इसका असर पड़ेगा। आपने देखा है कि जब भारत ने फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की तो इसका कितना असर पड़ा। इसने इस खेल की जनसांख्यिकी और दिशा बदल दी।'
विज्ञापन


 उन्होंने कहा, 'मुझे आगामी विश्व कप से भी यही उम्मीदें है। आप देखेगें की मेजबान शहर इससे प्रेरणा लेंगे और फिर पूरा राज्य इसका अनुसरण करेंगे।' विल्सन ने कहा कि भारत के पास विश्व कप की मेजबानी के लिए ऐसी क्षमता है जैसा की फ्रांस ने महिला विश्व की मेजबानी कर दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें