फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फ्रांस को करना स्विस आक्रमण का सामना

Fri, 20 Jun 2014 12:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 1998 से फ्रांस की टीम या तो वर्ल्ड कप फुटबॉल के फाइनल में पहुंची है या फिर वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन


लेकिन लेस ब्लूस के प्रशंसक फ्रांस की होंडुरास के खिलाफ पहले मुकाबले में 3-0 की शानदार जीत के बाद फिर से फाइनल के सपने देख रहे हैं। फ्रांस को अपने दूसरे मैच में शुक्रवार को सल्वाडोर में ग्रुप-ई में स्विट्जरलैंड से खेलना है।

स्विट्जरलैंड ने अपने पहले मैच में अंतिम क्षणों में इक्वाडोर को 2-1 से हराया था। शुक्रवार को दोनों टीमों के मुकाबले की विजेता टीम दूसरे दौर में प्रवेश कर जाएगी।
विज्ञापन


फ्रांस ने होंडुरास के खिलाफ अपने जोरदार खेल से अपने पुराने दिनों की याद दिला दी। फ्रांस का यह खेल 2010 में दक्षिण अफ्रीका में उसके अभियान में नदारद रहा था। चार वर्ष पहले खिलाड़ियों ने कोच रेमंड डोमिनिक के खिलाफ बगावत की थी और शर्मिंदगी के साथ स्वदेश लौटे थे।

लेकिन दिदियर डेसचैम्पस ने इस बार एक बेहतर और ज्यादा संगठित टीम उतारी है। हालांकि फ्रेंक रिबेरी चोटिल होने के कारण बाहर है लेकिन करीम बेनजेमा, पॉल पोग्बा और ओलिवियर गिरोड की खतरनाक तिकड़ी विपक्षी डिफेंस को दहला सकती है।

फ्रांस को स्विट्जरलैंड के खिलाफ बेशक जीत का दावेदार माना जा रहा है लेकिन स्विस टीम ने जिस तरह इक्वाडोर से अंतिम क्षणों में जीत हासिल की थी उससे फ्रांस को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच आखिरी तीन मैच ड्रॉ रहे थे जिनमें कुल 2 गोल हुए थे। फ्रांस ने इससे पहले 2 मैच जीते, जबकि स्विस टीम ने आखिरी बार फ्रांस को 1992 में हराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें