फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलटफेर कर अपनी चुनौती बचा सकता है जापान

Tue, 24 Jun 2014 04:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की टीम अंतिम-16 में जगह पक्की कर चुके कोलंबिया के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी में मंगलवार को कुइआबा में 'करो या मरो' मुकाबले में उतरेगा।
विज्ञापन


कोलंबिया की टीम अपने पिछले दोनों मैच जीतकर 6 अंकों के साथ पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंच चुकी है, जबकि जापान के पास एक ड्रॉ के साथ एक अंक है। यदि वह कोलंबिया के खिलाफ बड़ उलटफेर कर देती है तो उसके लिए कुछ आस जरूर बंध जाएगी।

हालांकि इसी ग्रुप की अन्य टीमों के परिणाम भी उसकी आगे की दिशा तय करेंगे।

कोलंबिया के लिए कुइआबा के गर्म तापमान में खेलना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि टीम ने अपने क्वालीफाइंग राउंड में अपने घरेलू मैच कैरेबियाई तट पर स्थित बैरनकिला में खेले थे। लेकिन जापान को इन परिस्थितियों में कुछ कठिनाई जरूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटिल लुईस पेरेरा की जगह टीम के मध्य डिफेंस का हिस्सा बने क्रिस्टियन जपाता और कप्तान मारियो येप्स पर कोलंबिया को तीसरी जीत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। हालांकि जपाता ने कहा कि उनकी टीम फिलहाल दूसरे दौर के बारे में सोच नहीं रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें