इटली के स्टार खिलाड़ी आंद्रीया पिर्लो ने वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है।
मांगारातीबा (ब्राजील) में पिर्लो ने 2006 में इटली को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन अगली बार 2010 में दक्षिण अफ्रीका में टीम पहले ही राउंड में बाहर हो गई।
हालांकि 35 वर्षीय पिर्लो ने सीरी-ए चैंपियंस जूवेंटस के साथ अपने करार को दो साल के लिए बढ़ा दिया है।
पिर्लो ने कहा, "मुझे लगता है कि वर्ल्ड कप बाद संन्यास ले लेना चाहिए। देश में कई प्रतिभाएं हैं और आपको चाहिए कि आप उन्हें मौका दें। अब खेल जारी रखना मेरे लिहाज से निरर्थक है।"