फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 स्टेडियम, जहां खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के मुकाबले

Fri, 13 Jun 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
(1) अरेना अमाजोनिया (मनाउस)
विज्ञापन

39118 : दर्शक क्षमता
04 : मैच यहां खेले जाएंगे

अमेजन वर्षावन दुनिया में सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन हैं और यह जगह बेहद ही खूबसूरत है। अरेना अमाजोनिया स्टेडियम का निर्माण 2010 में शुरू हुआ और दिसंबर 2013 में यह स्टेडियम बनकर तैयार हुआ। स्टेडियम में अंडरग्राउंड पार्किंग की सुविधा है। यहां कई रेस्टोरेंट भी हैं। स्टेडियम तक दर्शकों को लाने के लिए बस और मोनोरेल की सुविधा होगी।

(2) इस्टाडियो कास्टेलो (फोर्टलेजा)
67037 : दर्शक क्षमता
06 : मैच कुल यहां खेले जाएंगे

इस स्टेडियम का निर्माण 11 नवंबर 1973 में हुआ था। फोर्टलेजा शहर को फुटबॉल के दीवानों का शहर कहा जाता है। इस्टाडियो कास्टेलो स्टेडियम ब्राजील के सबसे पुराने स्टेडियमों में से एक है। यह बेहद ही भव्य स्टेडियम है और वर्ल्ड कप के लिए इस स्टेडियम में कुछ सुधार किया गया है।
विज्ञापन


(3) ऐस्ताडियो डास डुनास (नातल)
45000 : दर्शक क्षमता
04 : मैच यहां कुल खेले जाएंगे

1972 में निर्मित इस स्टेडियम को वर्ल्ड कप फुटबॉल के लिए जनवरी 2011 सेे नए रंग रूप में ढाला गया। दुनिया के जाने माने स्पोर्ट्स आर्टिटेक्ट क्रिस्टोफर ली ने इस स्टेडियम को नए रंग में ढाला। इस स्टेडियम को साउथ अमेरिका का सबसे परफेक्ट स्टेडियम माना जाता है।

(4) अरेना परनामबुचु (रिकाइफ)
42583 : दर्शक संख्या
05 : मैच कुल यहां खेले जाएंगे

नवनिर्मित अरेना परनामबुचु स्टेडियम की खास बात यहां लगा सोलर पॉवर प्लांट है जिसके निर्माण में 13 मिलियन डॉलर का खर्चे आया। इस स्टेडियम के कॉमप्लेक्स में दर्शकों के लिए शॉपिंग सेंटर और सिनेमा हॉल भी हैं। स्टेडियम से सिर्फ 19 किलोमीटर की दूरी पर गुआरारेप्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी है।

(5) एरोना फोंट नोवा (साल्वाडोर)
51708 : दर्शक संख्या
06 : मैच कुल यहां खेले जाएंगे

28 जनवरी 1951 को निर्मित यह स्टेडियम फुटबॉल वर्ल्ड कप को देखते हुए पुन:निर्माण के लिए नवंबर 2007 को बंद कर दिया गया। 07 अप्रैल 2013 को यह स्टेडियम दोबारा खुला गया। ब्राजील में होने वाले 2016 ओलंपिक में भी इस स्टेडियम का उपयोग किया जाएगा।

(6) एस्ताडियो नेसियोनल डी ब्रासिलिया (ब्रासिलिया)
69432 : दर्शक संख्या
07 : मैच कुल यहां खेले जाएंगे

ब्रासिलिया ब्राजील की राजधानी है और यहां स्थित एस्ताडियो नेसियोनल डी ब्रासिलिया स्टेडियम वास्तुकला की अद्भुत मिसाल है। 10 मार्च 1974 में इस स्टेडियम का निर्माण हुआ था। इस स्टेडियम का दोबारा पुन:निर्माण हुआ और 15 जून 2013 को यह दोबारा खोला गया। इसके दोबारा पुन:निर्माण में 900 मिलियन डॉलर का खर्चे आया।

(7) एरेना पेंटानेल (क्यूइबा)
39859 : दर्शक संख्या
04 : मैच कुल यहां खेले जाएंगे

यह बेहद ही नवनिर्मित स्टेडियम है जिसका निर्माण कार्य 26 अप्रैल 2014 को पूरा हुआ है। इस स्टेडियम के निर्माण का फायदा मिक्सटो और ओपेरेरियो जैसे यहां के कई स्थानीय फुटबॉल क्लबों को होगा।

(8) एस्टाडियो मिनेराओ (बेलो होरीजोंटो)
58259 : दर्शक संख्या
06 : मैच कुल यहां खेले जाएंगे

यह स्टेडियम ब्राजील फुटबॉल के सबसे ऐतिहासिक स्टेडियमों में से एक है। 1965 में इस स्टेडियम का निर्माण हुआ था और यह ब्राजील के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक है। 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों में भी यह स्टेडियम फुटबॉल मैचों की मेजबानी करेगा।

(9) एस्टाडियो डो माराकाना (रियो डी जेनेरियो)
200000 : दर्शक संख्या
07 : मैच कुल यहां खेले जाएंगे

इस स्टेडियम का निर्माण ब्राजील में 1950 में हुए वर्ल्ड कप फुटबॉल के लिए हुआ था। 13 जुलाई को 2014 वर्ल्ड कप फुटबॉल का फाइनल मैच भी इसी स्टेडियम में खेला जाएगा। 1950 में इस फुटबॉल की दर्शक संख्या करीब दो लाख हुआ करती थी लेकिन अब इसे घटाकर 78 हजार 838 कर दी गई।

(10) एरेना डी साओ पाउलो (साओ पाउलो)
61606 : दर्शक संख्या
06 : मैच कुल यहां खेले जाएंगे

साओ पाउलो ब्राजील के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है। इस स्टेडियम में 2014 फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज मैच खेला जाएगा। इसके अलावा यहां टूर्नामेंट का एक सेमीफाइनल मैच भी आयोजित होगा।
विज्ञापन


(11) एरेना डा बेक्साडा (क्यूरिटिबा)
38533 : दर्शक संख्या
04 : मैच कुल यहां खेला जाएंगे

1914 में निर्मित इस ऐतिहासिक स्टेडियम का कई बार पुन:निर्माण हुआ। 2012 से 2014 में इस विश्व कप के लिए एक बार फिर सजाया संवारा गया। यह ब्राजील का सबसे मॉर्डन स्टेडियम हैं।

(12) एस्टाडियो बिएरा रियो (पोर्टो अलेर्गे)
43000 : दर्शक संख्या
05 : मैच यहां कुल खेले जाएंगे

12 सितंबर 1956 में निर्मित इस स्टेडियम का 2013 में पुनर्निर्माण हुआ। यह स्टेडियम गुएबा नदी के किनारे हुआ है जहां से इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें