1966 में इंग्लैंड में हुए फीफा विश्वकप में मेजबान इंग्लैंड ने जेफ हर्स्ट के करिश्माई प्रदर्शन के दम पर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया था। अंग्रेजों ने फाइनल में हर्स्ट की हैट्रिक से वेस्ट जर्मनी को 4-2 से मात देकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था। उसके बाद से वह कभी खिताब नहीं जीत पाया।
हर्स्ट खिताबी मुकाबले में हैट्रिक दागने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र फुटबॉलर बने। यही नहीं इंग्लैंड विश्व कप जीतने वाला तीसरा मेजबान देश बना। उनसे पहले उरुग्वे और इटली ने ही यह उपलब्धि हासिल की थी। ड्रॉ से आगाज करने वाले इंग्लैंड ने अपने खिताबी सफर में कोई मैच नहीं हारा।
दर्शकों ने बनाया रिकॉर्ड
इस विश्व कप में दर्शकों ने भी रिकॉर्ड बनाया। प्रति मैच 48, 848 हजार दर्शक पहुंचे। कुल मिलाकर पूरे टूर्नामेंट में 15 लाख 63 हजार दर्शक मैदान तक पहुंचे, जोकि एक रिकॉर्ड था। फाइनल देखे भी 96,924 लोग पहुंचे थे।