फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा के पूर्व अध्यक्ष सैप ब्लैटर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज 

Tue, 22 Dec 2020 06:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
विज्ञापन
- - फोटो : social media
विज्ञापन

वैश्विक फुटबॉल का संचालन करने वाली संस्था फीफा ने अपने पूर्व अध्यक्ष सैप ब्लैटर के खिलाफ ज्यूरिख में घाटे में चल रहे फुटबॉल संग्रहालय के वित्त पोषण मामले में आपराधिक शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन


फीफा ने मंगलवार को कहा कि संग्रहालय को लेकर काम करने के लिए ‘फीफा के पूर्व प्रबंधन और उनके द्वारा नियुक्त कंपनियों से आपराधिक कुप्रबंधन’ का संदेह है। इस परियोजना में ब्लैटर की काफी दिलचस्पी थी, जिसे शहर की एक पुनर्निर्मित और किराये की इमारत में स्थापित किया गया है।

फीफा विश्व फुटबॉल संग्रहालय 2016 में खोला गया था, जिसमें 140 मिलियन डॉलर (लगभग 10 अरब रुपये) का खर्च इमारत को तैयार करने में किया गया था। 1970 में बनी इस इमरात में कई किराये के अपार्टमेंट भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा का आरोप है कि ब्लैटर की समिति ने साल 2045 तक के लिए इस इमारत का किराया काफी बढ़ा कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें