फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: अगले महीने प्रधानमंत्री मोदी से मिल सकते हैं फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो, फुटबॉल पर करेंगे बात

Mon, 19 Sep 2022 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआईएफएफ अध्यक्ष ने कार्यकारी समिति की बैठक में इसकी जानकारी दी। इन्फेंटिनो 11 से 30 अक्तूबर तक भारत में होने वाले अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप के अंतिम चरण में भारत आ सकते हैं।
विज्ञापन
इन्फेंटिनो और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा (FIFA) प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो के अगले माह भारत दौरे पर आने की संभावना है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर भारतीय फुटबॉल के विकास को लेकर चर्चा कर सकते हैं। यह बात सोमवार को यहां हुई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान सामने आई।
विज्ञापन


इन्फेंटिनो 11 से 30 अक्तूबर तक भारत में होने वाले अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप के अंतिम चरण में भारत आ सकते हैं। एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरन ने बताया कि अध्यक्ष कल्याण चौबे ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि फीफा अध्यक्ष के भारत दौरे पर आने और उनके प्रधानमंत्री से मिलने की संभावना है।

उम्मीद है कि फीफा अध्यक्ष जब पीएम मोदी से मिलेंगे तो इस दौरान कुछ खास घोषणाएं भी की जा सकती हैं। एआईएफएफ के नए अध्यक्ष चौबे ने दूसरी बार कार्यकारी समिति की बैठक ली। मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर चौबे ने 2 सितंबर को हुए चुनाव में पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया को 33-1 से हराया था। वह अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें