फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा ने दिल्ली को उसी के घर में किया शर्मसार

Thu, 13 Nov 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब दिल्ली डायनमोज कम से कम अपने घर में अपेक्षाओं के अनुरूप तो नहीं पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करती आ रही थी, लेकिन इंडियन सुपर लीग में अब तक सबसे निचले स्थान पर मौजूद महान ब्राजीली फुटबालर और कोच जिको की टीम एफसी गोवा ने दिल्ली को उसी के घर में न सिर्फ 4-1 से रौंदा बल्कि उसे अंतिम स्थान पर धकेल दिया।
विज्ञापन


दिल्ली के कोच हार्म वान वाल्डहोवन खुद तो सस्पेंड होने के कारण इस मैच से बाहर रहे लेकिन हैरानीजनक तरीके से उन्होंने इटली के सुपर स्टार अलसांद्रो डेल पिएरो को पूरे मैच में नहीं उतरने दिया।

गोवा की टीम मुकाबले की शुरुआत से ही चढ़कर खेली। उसने एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए। 18वें मिनट में उन्हें सफलता भी मिल गई। बिक्रमजीत सिंह लेफ्ट फ्लैंक से कार्नर पर मिले लॉब को राइट फ्लैंक में बखूबी पकड़ा और गोल के सामने खड़े राबर्ट पियर्स को पास हवाई पास दिया जिसे उन्होंने गोल के लिए निशाना साधा लेकिन डिफेंडर से बॉल टकराकर मैन ऑफ द मैच रहे युनुस बेंगेलॉन ने उसे गोल में सरका दिया।
विज्ञापन


जिको की खुशी देखते बनती थी। लेकिन उनकी दोगुनी खुशी की बारी दूसरे हॉफ में आई जब गोवा ने 12 मिनट के अंतराल में एक के बाद एक तीन गोल कर 4-0 की बढ़त के साथ दिल्ली की कमर तोड़ दी।

बेंगेलॉन ने 48वें कप्तान राबर्ट पीटर्स ने 55वें व आस्ट्रेलियाई टोल्गे ओजबे ने 60वें मिनट में गोल किए। 73वें मिनट में पेनाल्टी पर दिल्ली के लिए गुस्तावो मार मारटिंस ने गोल कर स्कोर 1-4 किया लेकिन इसके बाद दिल्ली दूसरा गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें