फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: एफसी गोवा ने दिल्ली डायनामोज को 5-1 से हराया, शीर्ष पर पहुंचे

Sun, 17 Dec 2017 03:14 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
एफसी गोवा - फोटो : toi
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने 5वें मैच में एफसी गोवा ने दिल्ली डायनामोज को 5-1 से हराते हुए 10 टीमों की तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन


गोवा की टीम ने पहले हॉफ में किए गए दो और दूसरे हॉफ में किए गए 3 गोलों की मदद से बेंगलुरू एफसी को तालिका में शीर्ष से हटा दिया। इस मैच से हासिल 3 अंकों से गोवा के अब कुल 12 अंक हो गए हैं। बेंगलुरू के भी 12 अंक हैं, लेकिन गोवा बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहा। दिल्ली 5 मैचों में चौथी हार के बाद 9वें स्थान पर ही बनी हुई है।

पढ़ें-- FIFA ने ब्राजील फुटबॉल के अध्यक्ष नेरो पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली ने 62वें मिनट में कालू उचे द्वारा किए गए गोल की मदद से वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन 66वें मिनट में गेब्रिएल चिचेरो के मैदान से बाहर जाने के बाद 10 खिलाडिय़ों के साथ खेल रही दिल्ली की टीम आगे कोई करिश्मा नहीं कर सकी। चिचेरो को 66वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड दिखाया गया था और इसी कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।  
विज्ञापन


84वें मिनट में प्रीतम कोटल ने आत्मघाती गोल करते हुए मेजबान टीम की वापसी और मुश्किल कर दी और गोवा को बिना मेहनत के 3-1 से आगे कर दिया। कोटल ने अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की कोशिश की, लेकिन उनका और दिल्ली का दुर्भाग्य था कि गेंद उनके पैर से टकरा कर बाहर जाने की बजाए गोल में घुस गई।  

पढ़ेंः- स्विस दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर रिकॉर्ड चौथी बार इस बड़े अवार्ड से हुए सम्मानित

इसके कुछ ही सेकेंड बाद कोरोमिनास ने 46वें मिनट में बेहद आसानी से अपना दूसरा और गोवा का चौथा गोल दिया। अगले ही मिनट मेनुएल अराना ने 88 वें मिनट में अपना पहला और अपनी टीम का पांचवा गोल करते हुए उसे शीर्ष पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें