फीफा विश्व कप मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन
- फोटो : सोशल मीडिया
कतर में फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत से पहले ही समलैंगिकता का मुद्दा लगातार चर्चा में रहा था। कतर में समलैंगिकता के कानून काफी मुश्किल हैं और कई खिलाड़ियों ने कहा था कि वह एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे। कतर में समलैंगिकता को अपराध माना जाता है। यहां किन्नरों को भी मेडिकल ट्रीटमेंट के जरिए समान्य महिला या पुरुष बनाने की कोशिश की जाती है। वहीं, अन्य देशों में समलैंगिकता को मान्यता मिल चुकी है।
इस बीच फीफा विश्व कप में पुर्तगाल और उरुग्वे के मैच के दौरान एक फैन एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा लेकर मैदान में घुस गया। इसके बाद अधिकारियों ने उस फैन के पकड़ा और उससे झंडा छीन लिया। इससे पहले कतर के अधिकारियों ने ब्राजील के फैंस से उनका झंडा छीन लिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि यह एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा है। हालांकि, बाद में अधिकारियों को इस मामले में माफी भी मांगनी पड़ी थी।