फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना को रेफरिंग और VAR फैसलों में कथित तौर पर फायदा मिलने को लेकर लगातार बहस होती रही। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नया दावा वायरल हो गया कि पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट लाइक की, जिसमें फीफा पर लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का पक्ष लेने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, फैक्ट चेक में इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी।
क्या था वायरल दावा?
दावा किया गया कि इंस्टाग्राम अकाउंट 'एस्पेजोपब्लिको' पर साझा किए गए एक वीडियो को रोनाल्डो ने लाइक किया था। इस वीडियो में स्पेनिश पत्रकार पिलार रोड्रिगेज लोसांतोस ने विश्व कप के दौरान अर्जेंटीना के पक्ष में गए कथित रेफरिंग और VAR फैसलों का जिक्र किया था।वीडियो में उन्होंने कहा था, 'अर्जेंटीना को कम से कम पांच मैच पहले ही बाहर हो जाना चाहिए था। वह अब तक सिर्फ फीफा की मदद से टूर्नामेंट में बना रहा। मुझे अर्जेंटीना से नहीं, बल्कि जियानी इन्फेंटिनो से डर लगता है। ऐसा लगता है कि हम अर्जेंटीना से नहीं, बल्कि पूरी फीफा से खेलेंगे, जो विश्व कप लियोनेल मेसी को दिलाना चाहती है।' इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि रोनाल्डो ने भी इस वीडियो को लाइक कर इन आरोपों का समर्थन किया है।
Cristiano Ronaldo likes Instagram video accusing FIFA of corruption and alleging that they helped Argentina reach the World Cup final. pic.twitter.com/Lbk1MTlo0R
— Pop Base (@PopBase) July 20, 2026
फैक्ट चेक में क्या सामने आया?
फैक्ट चेक के दौरान रोनाल्डो के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से संबंधित पोस्ट की जांच की गई। जांच में उस पोस्ट पर रोनाल्डो का कोई लाइक नहीं मिला। ऐसे में दो संभावनाएं सामने आती हैं। पहली, यदि उन्होंने पोस्ट लाइक की थी तो बाद में लाइक हटा दिया हो। दूसरी, संभव है कि उन्होंने कभी पोस्ट लाइक ही न की हो और सोशल मीडिया पर वायरल दावा भ्रामक हो। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी।

अर्जेंटीना पर पक्षपात के आरोप क्यों लगे?