फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durand Cup: थोड़ी देर बाद डूरंड कप का रोमांच, फाइनल में भिड़ेंगे चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल और मोहन बागान

सार

  • ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच महामुकाबला,
  • 13वीं बार खिताबी जंग
  • 22 साल का सूखा खत्म करने उतरेगा ईस्ट बंगाल,
  • 18वें खिताब पर मोहन बागान की नजर
विज्ञापन
डूरंड कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूरंड कप का रोमांच अब से थोड़ी देर बाद अपने चरम पर होगा, जब भारतीय फुटबॉल के दो चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल और मोहन बागान सुपर जायंट खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सिर्फ एक ट्रॉफी की लड़ाई नहीं, बल्कि कोलकाता की फुटबॉल विरासत, प्रतिष्ठा और 100 साल से अधिक पुरानी प्रतिद्वंद्विता का नया अध्याय होगा। दोनों टीमें डूरंड कप के फाइनल में 13वीं बार भिड़ेंगी।

विज्ञापन


ईस्ट बंगाल के लिए यह फाइनल खास तौर पर भावनात्मक है। टीम ने आखिरी बार 2004 में डूरंड कप जीता था। इसके बाद 22 साल से ट्रॉफी उसकी पहुंच से दूर है। 2004 के फाइनल में ईस्ट बंगाल ने मोहन बागान को 2-1 से हराकर खिताब जीता था। अब वही प्रतिद्वंद्वी सामने है और ईस्ट बंगाल के पास लंबे इंतजार को खत्म करने का मौका।

दूसरी ओर, मोहन बागान के पास इतिहास को और मजबूत करने का अवसर है। वह 17 बार डूरंड कप जीत चुका है और प्रतियोगिता का सबसे सफल क्लब है। 2023 के फाइनल में भी उसने ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर रिकॉर्ड 17वां खिताब जीता था। अब जीत मिली तो 18वीं बार ट्रॉफी उसके नाम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में कब-कब भिड़े
डूरंड कप के फाइनल में दोनों की पहली भिड़ंत 1961 में हुई, जो बराबरी पर खत्म हुई। 1964 में मोहन बागान ने 2-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद 1971, 1973 और 1979 में ईस्ट बंगाल ने खिताब अपने नाम किया। 1983 का फाइनल फिर बराबरी पर रहा। 1984 और 1986 में मोहन बागान विजेता बना। 1989 में ईस्ट बंगाल ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की। 1994 में मोहन बागान और 2004 में ईस्ट बंगाल ने फाइनल जीता। पिछली खिताबी भिड़ंत 2023 में हुई, जिसमें मोहन बागान 1-0 से विजेता रहा।

सेमीफाइनल में दोनों ने दिखाया दम
फाइनल तक पहुंचने का सफर भी दोनों के लिए आसान नहीं रहा। ईस्ट बंगाल ने एससी दिल्ली को पेनाल्टी शूटआउट में हराया, जबकि मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 4-3 से पेनाल्टी शूटआउट में मात दी। मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने दो पेनाल्टी बचाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

आंकड़ों में खिताबी जंग

  • मोहन बागान : 17 डूरंड कप
  • ईस्ट बंगाल : 16 डूरंड कप
  • फाइनल में आमना-सामना : 13वीं बार
  • ईस्ट बंगाल का आखिरी खिताब : 2004
  • मोहन बागान का आखिरी खिताब : 2023
  • पिछला फाइनल : 2023, मोहन बागान 1-0 विजेता
  • आज जीतने पर मोहन बागान : 18वां खिताब
  • आज जीतने पर ईस्ट बंगाल : 17वां खिताब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें