फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो कप 2016 के लिए क्रोएशिया-तुर्की क्वालीफाइड, नीदरलैंड चूका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रोएशिया और तुर्की की फुटबॉल टीमों ने अगले वर्ष फ्रांस में होने वाले यूरोपियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि पिछले वर्ष विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाला नीदरलैंड बाहर हो गया है।
विज्ञापन


नीदरलैंड को ग्रुप ए में तीसरा स्थान हासिल करने और अगले महीने के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पहले से ही क्वालीफाई कर चुके चेक गणराज्य को हराने की जरूरत थी और साथ ही उसे क्वालीफाई कर चुकी एक अन्य टीम आइसलैंड के हाथों तुर्की की हार की दुआ भी करनी थी लेकिन आखिर में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

क्रोएशिया ने ग्रुप एच में माल्टा को 1-0 से हराकर यूरो 2016 के लिए क्वालीफाई कर लिया। नॉर्वे पहले क्रोएशिया से दो अंक आगे था लेकिन उसे रोम में इटली के हाथों 2-1 से हार झेलनी पड़ी। इटली पहले ही क्वालीफाई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़िए मैच की दिलचस्प बातें

एम्सटर्डम में खेले गए मैच में 1988 के यूरोपियन चैंपियन नीदरलैंड को चेक गणराज्य ने 3-2 से पराजित कर दिया जबकि तुर्की ने आईसलैंड पर 1-0 से जीत दर्ज की। चेक गणराज्य की ओर से मैच के 24वें मिनट में पावेल कादेराबेक ने गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

इसके बाद जोसेफ सुराल ने 35वें मिनट में गोल कर चेक गणराज्य की बढ़त को दोगुना कर दिया। रॉबिन वॉन पर्सी ने 66वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। नीदरलैंड की ओर से क्लास-जान हंटेलार ने 70वें मिनट में गोल किया।

रॉबिन ने 83वें मिनट में गोल किया जरूर लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। इस प्रकार नीदरलैंड 2002 विश्वकप के बाद किसी बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा। इससे पहले, वह 1984 में यूरोपियन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें