फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EURO CUP 2020: एरिक्सन से प्रेरणा लेकर सेमीफाइनल में इंग्लैंड का विजय रथ थामने उतरेगा डेनमार्क

Sun, 04 Jul 2021 07:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

यूरो कप 2020 में दूसरा सेमीफाइनल इंग्लैंड और डेनमार्क के बीच बुधवार को खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में डेनमार्क को अपने स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियन एरिक्सन की कमी खल सकती है। लेकिन टीम केे खिलाड़ियों को कहना है कि वह एरिक्सन से प्रेरणा लेकर इंग्लैंड के विरुद्ध मैदान पर उतरेंगे। एरिक्सन पहले मैच में हृदयघात के चलते मैदान पर गिर पड़े थे। 
विज्ञापन
यूरो कप 2020 - फोटो : Twitter@EURO2020
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनमार्क की टीम यूरो 2020 के सेमीफाइनल में बुधवार को जब लंदन के वेम्बले स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उतरेगी तो क्रिस्टियन एरिक्सन की गैरमौजूदगी में टीम के लिओ उनके साथ जो हुआ उसे भूलना और मुश्किल होगा। एरिक्सन टूर्नामेंट के पहले ही मैच में दिल का दौरा पड़ने से मैदान पर गिर गए थे। इसके बाद से टीम दो मैच हार गई थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

विज्ञापन


डेनमार्क के कोच कास्पर हजुलमंड ने शनिवार को कहा कि जब उनकी टीम अंतिम-चार मुकाबला खेलने की तैयारी कर रही है तब भी उनका ध्यान भटक रहा है। कास्पर ने चेक गणराज्य के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम की 2-1 से जीत के बाद कहा, मैं मैच के दौरान और उसके बाद भी एरिक्सन के बारे में सोच रहा था। मैं सोचता रहता हूं कि उसे (अगले मैच में) खेलते हुए देखना कितना अद्भुत होगा। वह अब भी टीम का एक बड़ा हिस्सा है और वेम्बले तक पहुंचने के हमारे सफर का एक बड़ा हिस्सा है।

एरिक्सन ने इससे पहले वेम्बले स्टेडियम में ही नेशंस लीग के दौरान पिछले साल अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच का इकलौता गोल कर टीम को जीत दिलायी थी। डेनमार्क के मध्यपंक्ति के खिलाड़ी थॉमस डेलाने ने कहा, वह हमेशा टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं और अब भी हैं। बेशक वह हमारे दिलों में हैं। उन्हें यहां होना चाहिए था। यह अब भी कुछ ऐसा है जिससे हम संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उसे गौरवान्वित करने के बारे में सोच कर मुझे खुशी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें