स्पेनिश फुटबाल क्लब एस्पेनयॉल ने अपने कोच को बर्खास्त कर दिया है। इस बारे में मॉरिसियो पोचेटिनो और खेल निदेशक रामोन प्लेंस आधिकारिक रूप से जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इसकी मुख्य वजह टीम का अंतिम मुकाबला था। क्योंकि गेटाफे के खिलाफ 0-2 से मुकाबला गंवाने के बाद एस्पेनयॉल स्पेनिश ला लीगा में अंतिम स्थान पर पहुंच गई है।
एस्पेनयॉल का इस सत्र में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसने 13 मैच में सिर्फ 9 अंक हासिल किए। इसके बाद क्लब ने कोच को बदलने का निर्णय लिया। क्लब ने अपनी ओर से एक बयान जारी कर कहा कि रिसियो पोचेटिनो आज से प्रशिक्षण देना बंद कर देंगे।