फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: हालंद का रिकॉर्ड, प्रीमियर लीग में सबसे तेज 100वां गोल दागा; मैनचेस्टर सिटी ने फुलहम को 5-4 से हराया

Wed, 03 Dec 2025 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अन्य मैचों में न्यूकैसल और टॉटेनहैम का मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा जबकि जैक ग्रीलिश के गोल की मदद से एवर्टन ने बोर्नमाउथ को 1-0 से हराया।
विज्ञापन
हालंद - फोटो : Instagram @Erling Braut Haaland
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एर्लिंग हालंद ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में सबसे कम मैच में 100 गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया जिससे मैनचेस्टर सिटी ने फुलहम की अच्छी वापसी के बावजूद 5-4 से जीत दर्ज की।हालंद ने खेल के 17वें मिनट में अपनी टीम की तरफ से पहला गोल करके गोल का शतक पूरा किया। यह उनका प्रीमियर लीग में 111वां मैच था और इस तरह से वह इस प्रतियोगिता में सबसे कम मैच में 100 गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज एलन शीयर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 124 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी की टीम ने एक समय 5-1 से बढ़त बना रखी थी, लेकिन इसके बाद फुलहम ने शानदार वापसी की। वह इंजरी टाइम में बराबरी का गोल करने की करीब पहुंच गया था, लेकिन जोश किंग का प्रयास विफल हो गया।

हालंद ने मैनचेस्टर सिटी के इस प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की और स्काई स्पोर्ट्स से कहा, 'इस तरह का प्रदर्शन अच्छा नहीं है और हम सभी यह जानते हैं और हमें एक टीम के रूप में सुधार करने की जरूरत है।' हालंकि उन्होंने अपने रिकॉर्ड पर कहा, 'ये गर्व का पल है, 100 क्लब में शामिल होना बहुत बड़ी बात है। इतने कम समय में यह कर पाना अविश्वसनीय है। मैं गर्व महसूस कर रहा हूं, मैं खुश हूं।'
विज्ञापन

रोमेरो ने टॉटनहैम को हार से बचाया
एक अन्य प्रीमियर लीग मैच में न्यूकैसल यूनाइटेड और टॉटनहैम हॉटस्पर के बीच 2-2 का रोमांचक ड्रॉ देखने को मिला। न्यूकैसल ने मैच के ज्यादातर हिस्से में नियंत्रण रखा और 71वें मिनट में ब्रूनो गिमारेस के गोल से बढ़त बनाई। एंथनी गॉर्डन ने 86वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर न्यूकैसल को 2-1 की बढ़त दिलाई।

टॉटनहैम की ओर से क्रिस्टियन रोमेरो ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों गोल दागे। पहले उन्होंने डाइविंग हेडर से बराबरी का गोल किया और फिर इंजरी टाइम में शानदार साइकिल किक लगाकर टीम को एक अंक दिलाया। रोमेरो के इन गोलों की बदौलत टॉटनहैम मैच में वापसी कर पाया, जबकि न्यूकैसल ने पहले तक मैच पर मजबूत पकड़ बनाए रखी थी। अब टॉटनहैम 19 अंकों के साथ तालिका में 11वें स्थान पर है, वहीं न्यूकैसल भी 19 अंकों के साथ 13वें स्थान पर है, लेकिन गोल अंतर में पीछे रहने के कारण नीचे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें