फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 साल बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने EPL के एक सत्र में सिटी और चेल्सी को हराया

Mon, 09 Mar 2020 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सिटी को 2-0 से हराया
  • 10 लगातार मैचों से अजेय है गुनार की टीम
  • ला लीगा : रियल बेटिस ने 2-1 से दर्ज की जीत
  • 58 अंकों के साथ फिर से शीर्ष पर पहुंचा बार्सिलोना
  • रियल 56 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसका
विज्ञापन
मैनचेस्टर यूनाइटेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर सिटी को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात देकर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। ओले गुनार सोलशायर के कोच (दिसंबर 2018) बनने के बाद से यूनाइटेड की यह दस मैचों में सातवीं जीत है। उसने अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारा है। तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।

विज्ञापन


मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए एंथोनी मार्शल 30वें मिनट और स्कॉट मैक्टोमिने  90+6 मिनट ने एक-एक गोल किया। यूनाइटेडन ने 18 फरवरी को चेल्सी को भी इसी अंतर से हराया। यूनाइटेड ने 60 साल बाद एक सत्र में सिटी और चेल्सी को हराया। इससे पहले 1960 में ऐसा किया था।

रियल मैड्रिड को मिली हार
करीम बेंजेमा के गोल के बावजूद रियल मैड्रिड को ला लीगा में रियल बेटिस के हाथों 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार से जिनेदिन जिदान की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। पिछले हफ्ते एल क्लासिको में रियल से शिकस्त का सामना करने वाला बार्सिलोना 58 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


रियल के 56 अंक हैं। बार्सिलोना ने शनिवार को रियल सोसिदाद को 1-0 से हराया था। रियल को सिदनेई ने 40वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। हालांकि उसकी यह बढ़त कुछ देर ही कायम रही। बेंजेमा (45+3वें मिनट) ने गोल कर रियल को 1-1 की बराबरी दिला दी। खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले क्रिस्टियन टेलो (82वें मिनट) ने गोल कर बेटिस की 2-1 से जीत तय कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें