इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के खिलाड़ियों ने क्लबों की ओर से उनके वेतन में की गई 30 फीसदी कटौती को खारिज कर दिया है। खिलाड़ियों के संघ का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते उन्हें करीब 1875 करोड़ रुपये (200 मिलियन) सरकार को टैक्स के रूप में चुकाने पड़ेंगे। पेशेवर फुटबॉलर एसोसिएशन ने कहा कि यह हमारी एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) और सरकार की दी जा रही अन्य वित्त प्रोषित सेवाओं के लिए हानिकारक होगा।