चेल्सी फुटबॉल क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के तहत खेले गए एक मुकाबले में साउथैम्पटन को 2-1 से पराजित कर दिया।
मैच का पहला गोल साउथैम्पटन की ओर से शेन लॉन्ग ने 42वें मिनट में किया। इसके बाद चेल्सी की ओर से फ्रांसेस्क फैब्रेगास ने 75वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी।
फैब्रेगास के गोल किए हुए अभी नौ मिनट ही हुए थे कि उनके साथी खिलाड़ी ब्रानीस्लाव इवानोविच ने 89वें मिनट में गोल कर साउथैम्पटन को 2-1 से जीत दिला दी।
इस जीत के बाद चेल्सी के 27 मैचों से 36 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गया है। साउथैम्पटन के 27 मैचों से 40 अंक है और वह सातवें स्थान पर है।
मार्को के डबल से जीता स्टोक सिटी
उधर, मार्को एरनॉटोविच के शानदार दो गालों की बदौलत स्टोक सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हरा दिया।
मार्को ने पेनाल्टी के सहारे 51वें मिनट में गोल कर स्टोक सिटी का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने 56वें मिनट में दूसरा गोल कर स्टोक की बढ़त को 2-0 कर दिया। विला की ओर से लियांड्रो बाकूना ने 79वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया।