फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग: लिवरपूल की शानदार शुरुआत, जीत के साथ नए सीजन का आगाज

Sat, 10 Aug 2019 10:13 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mohamed Salah - फोटो : file photo
विज्ञापन

लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 2019-20 सीजन की जीत के साथ शुरुआत करते हुए यहां पहले मैच में नॉर्विच सिटी को 4-1 से हराया। इस मैच में लिवरपूल के लिए मोहम्मद सलाह, वर्जिल वेन डाइक और डिवोक ओरिगी ने गोल दागे। 

विज्ञापन


मेहमान टीम के कप्तान ग्रांट हेनली ने एक ऑन गोल किया। मैच की शुरुआत मेजबान टीम के लिए दमदार रही। लिवरपूल ने सातवें मिनट में लेफ्ट विंग से अटैक किया और 18 यार्ड बॉक्स के अंदर खड़े नॉर्विच के कप्तान हेनली के पांव से गेंद लगकर गोल में चली गई। 19वें मिनट में लिवरपूल ने राइट फ्लेंक से अटैक किया और इस बार बॉक्स के अंदर से गोल करते हुए मोहम्मद सलाह ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

इसके 9 मिनट बाद, लिवरपूल को कॉर्नर मिला जिस पर हेडर से गोल करके वेन डाइक ने स्कोर 3-0 कर दिया। मेजबान टीम यहीं नहीं रुकी और पहला हाफ समाप्त होने से पहले एक चौथा गोल किया। 42वें मिनट में ओरिगी को मौका मिला और उन्होंने गेंद को गोल में डालने में कोई गलती नहीं की। वहीं, दूसरे हाफ में नॉर्विच का खेल बेहतर हुआ। मेहमान टीम अटैक में ज्यादा शार्प नजर आई, जिसके कारण उसे गोल करने में भी सफलता मिली। मैच के 64वें मिनट में नॉर्विच के लिए टीमो पूकी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें