फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेल्सी ने वैटफोर्ड को 3-0 से हराया, शीर्ष पांच टीम चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी

Sun, 05 Jul 2020 03:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

रोस बर्कले के शानदार प्रदर्शन से चेल्सी ने रेलीगेशन का खतरा झेल रहे वैटफोर्ड को 3-0 से हराकर प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। इंग्लैंड के मिडफील्डर बर्कले ने 28वें मिनट में ओलिवर गिरोड के गोल में अहम भूमिका निभाई जिससे चेल्सी ने बढ़त बनाई।

विज्ञापन


विलियन ने 43वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-0 किया। बर्कले ने इसके बाद दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में गोल दागकर चेल्सी की 3-0 से जीत सुनिश्चित की। इस जीत से चेल्सी की टीम चौथे स्थान पर मैनचेस्टर यूनाईटेड से दो अंक आगे जबकि लीसेस्टर से एक अंक पीछे है।

प्रीमियर लीग में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाली टीमें चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई करेंगी। वैटफोर्ड की टीम कोरोना वायरस के कारण निलंबन के बाद लीग दोबारा शुरू होने पर अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है। टीम अंक तालिका के आधार पर निचली लीग में खिसकने वाली टीमों से सिर्फ एक अंक आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें