फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग 2018: लिवरपूल का अजेय अभियान जारी, बर्नले को हराया

Fri, 07 Dec 2018 03:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लिवरपूल ने बर्नले को 3-1 से पराजित कर प्रीमियर लीग (ईपीएल) में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। लिवरपूल (39) और शीर्ष पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी (41) में अब सिर्फ दो अंकों का अंतर रह गया है। 

विज्ञापन


लिवरपूल इस सत्र में ईपी के 15 (12 जीत, 3 ड्रॉ) मैचों में से कोई नहीं हारा है। यह 126 वर्ष के ईपीएल इतिहास में उसकी सबसे शानदार शुरुआत है। लिवरपूल ने मैच में सात बदलाव करके मोहम्मद सालाह और राबर्टो फर्मिनो को बेंच पर रखा था, जबकि सादियो माने चोट के कारण बाहर थे। 

इन खिलाड़ियों की लिवरपूल को कमी खली। पहले हाफ में टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। गोलकीपर एलिसन बेकर की गलती पर बर्नले ने जैक कार्क (54वें मिनट) के गोल से बढ़त बना ली। 
विज्ञापन


इसके बाद लिवरपूल के लिए जेम्स मिलनेर (62वें मिनट) ने बराबरी का गोल दागा। वह दूसरे गोल के सूत्रधार रहे, जबकि गेंद फर्मिनो (69वें मिनट) ने गोल के भीतर डाली। फर्मिनो स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे थे। 

तीसरा गोल शेरदान शाकिरी (90+1वें मिनट) ने दागा। मैनचेस्टर यूनाइटेड और आर्सेनल के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा। वोल्व्स ने चेल्सी को 2-1 से हराया, जोकि इस सत्र में उसकी दूसरी हार है। वहीं साउथम्पटन को 3-1 से हराकर टोटेनहम फिर तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें