फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018: 'अब मैनचेस्टर यूनाइटेड नहीं इंग्लैंड यूनाइटेड'

Fri, 13 Jul 2018 05:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
england football team
विज्ञापन

सेमीफाइनल में हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम के मैनेजर गैरेथ साउथगेट और युवा टीम की काफी सराहना हो रही है। ब्रिटिश मीडिया का कहना है कि पहले इंग्लैंड उम्मीद के साथ एकजुट था और अब हार में सब साथ हैं। 

विज्ञापन


डेली मिरर ने लिखा अब स्थानीय क्लबों मैनचेस्टर यूनाइटेड, वेस्ट हैम यूनाइटेड, न्यू कैसल यूनाइटेड को भूल जाइए। अब तो इंग्लैंड यूनाइटेड है।  इंग्लैंड को अब तीसरे स्थान के लिए शनिवार को बेल्जियम से मुकाबला करना है। 

सन अखबार ने लिखा इंग्लैंड की टीम की इसलिए सराहना नहीं हो रही कि टीम 1990 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची है बल्कि इसलिए हो रही है कि इसने देश को एक सूत्र में बांध दिया है। 
विज्ञापन


डेली मिरर ने देश को एकजुट करने के लिए मैनेजर गैरेथ साउथगेट और उसके खिलाड़ियों को सराहा है। गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया कि इंग्लैंड हार गया, लेकिन साउथगेट ने फिर से ऊर्जा भर दी है। हालांकि सेमीफाइनल की हार को भुलाने में समय लगेगा, लेकिन साउथगेट की टीम ने विश्वास भरा कि वह कर सकते हैं और उन्होंने ऐसा करके दिखाया भी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें