फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरो 2020: इंग्लैंड का जीत से आगाज, क्रोएशिया को 1-0 से हराया

Sun, 13 Jun 2021 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 2018 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।
विज्ञापन
football - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहीम स्टर्लिंग के दूसरे हाफ में दागे गोल की बदौलत इंग्लैंड ने ग्रुप डी में रविवार को क्रोएशिया को 1-0 से हराकर यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। इंग्लैंड की टीम यूरोप की इस महाद्वीपीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 10 प्रयास में पहली बार जीत के साथ शुरुआत करने में सफल रही है।

विज्ञापन


मैच का एकमात्र गोल स्टर्लिंग ने 57वें मिनट में दागा। स्टर्लिंग ने वेम्बले स्टेडियम में टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहे केविन फिलिप्स की थ्रोबॉल पर दनदनाता हुआ शॉट मारा जो क्रोएशिया के गोलकीपर डोमीनिक लिवाकोविच के हाथ को छूता हुआ गोल में चला गया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 2018 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

स्टर्लिंग ने उत्तर लंदन के इस स्टेडियम के समीप ही किशोरावस्था का अधिकांश समय बिताया है। वेम्बले स्टेडियम को यूरो 2020 के फाइनल और सेमीफाइनल सहित आठ मैचों की मेजबानी करनी है। मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर स्टर्लिंग का किसी बड़ी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय टीम की ओर से यह पहला गोल है। इससे पहले वह 2014 और 2018 में विश्व कप और 2016 में यूरोपीय चैंपियनशिप में गोल करने में नाकाम रहे थे। ग्रुप डी के अपने अगले मैच में इंग्लैंड शुक्रवार को स्कॉटलैंड से भिड़ेगा जबकि क्रोएशिया का सामना चेक गणराज्य से होगा।
विज्ञापन


इस बीच इंग्लैंड में मिडफील्डर ज्यूड बेलिंगघम यूरोपीय चैंपियनशिप में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। बेलिंगघम 17 साल और 349 दिन के हैं। वह क्रोएशिया के खिलाफ दूसरे हाफ के 82वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे। इससे पहले यूरोपीय चैंपियनशिप में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड जेट्रो विलेम्स के नाम था जो यूरो 2012 में 18 बरस की उम्र में नीदरलैंड की ओर से खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें