फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018: इंग्लैंड का विश्व कप का सफर, हैरी केन बने टीम की जान

Sun, 08 Jul 2018 06:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम स्वीडन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड ने शनिवार को क्वार्टरफाइनल में स्वीडन को 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया क्योंकि उसने 28 साल के बाद सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। 

विज्ञापन


अब इंग्लैंड का सामना बुधवार को क्रोएशिया से होगा, जिसने शनिवार को रोमांचक मुकाबले में रूस को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की। बता दें कि क्रोएशिया और रूस के बीच निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से नतीजा निकला।

बहरहाल, इंग्लैंड ने मौजूदा विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह दूसरी बार खिताब जीतने से दो कदम दूर है। टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर इंग्लैंड की टीम का पलड़ा क्रोएशिया के खिलाफ भारी माना जा रहा है। इस विश्व कप में इंग्लैंड का सफर सपनों के जैसा रहा है, जिसके बारे में हर फुटबॉल प्रेमी जरूर जानना चाहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर इंग्लैंड के मौजूदा विश्व कप में सफर पर

Harry Kane
रैंकिंग : 12

विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : विजेता (1966)

2014 : ग्रुप चरण में बाहर

2018 फीफा विश्व कप में इंग्लैंड का सेमीफाइनल तक का सफर

ग्रुप चरण : दूसरा स्थान 

ट्यूनीशिया को 2-1 से हराया

पनामा को 6-1 से रौंदा

बेल्जियम से 0-1 से हारा
 
नॉकआउट 

पेनाल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराया 

निर्धारित समय तक स्कोर : 1-1 

क्वार्टर फाइनल

स्वीडन को 2-0 से हराया

सर्वाधिक गोल 

हैरी केन : 06

जॉन स्टोनस : 02 

कोच : गेरेथ साउथगेट। उनके कोच बनने के बाद इंग्लैंड सिर्फ एक मैच हारा है  

नंबर गेम 

-03 बार इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। 1966 में खिताब जीतने के बाद टीम 1990 में अंतिम चार में हार गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें