फीफा रैंकिंग में इंग्लैंड ने फ्रांस को पछाड़ा
- फोटो : social media
फेडरेशन इंटरनेशनल डे फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने गुरुवार को टीमों की ताजा रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में इंग्लैंड को एक स्थान का फायदा हुआ है और उसने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है।ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम 1755.44 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, फ्रांस की टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह 1754.31 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है। बता दें कि फीफा की इस रैंकिंग में बेल्जियम 1832.33 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। वहीं, दूसरे नंबर पर ब्राजील (1811.73) की टीम है। बता दें कि यूरो कप 2020 में इंग्लैंड को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इटली ने फाइनल में इंग्लैंड को 3-2 से हराकर दूसरी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया था।