इंग्लैंड फुटबॉल टीम को शुक्रवार को चेक गणराज्य के हाथों हार झेलनी पड़ी। 2020 यूरोपीय चैंपियनशिप क्वॉलिफायर्स में चेक गणराज्य की टीम ने इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। यूरो क्वॉलिफायर्स में 10 वर्षों में पहली बार इंग्लैंड की फुटबॉल टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही इंग्लैंड को अगले साल होने वाले टूर्नामेंट में क्वॉलिफाइ करने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।