फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप में मिली वो हार, जिसके बाद बदल गई इंग्लैंड फुटबॉल की तस्वीर

Tue, 10 Jul 2018 04:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड
विज्ञापन

दो साल पहले यूरो 2016 के प्री क्वार्टर में इंग्लैंड को छोटे से देश आइसलैंड ने बाहर कर दिया था। दरअसल, उस हार से सीख लेकर इंग्लैंड ने विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूती प्रदान की। कोलंबिया के खिलाफ शूटआउट में गोल करने वाले मिडफील्डर इरिक डायर ने कहा कि आइसलैंड से मिली हार के बाद हम समझ गए कि बदलाव की बड़ी जरूरत है। 

विज्ञापन


इस बार इंग्लैंड ने विश्वकप के शूटआउट में न जीत पाने का मिथक भी तोड़ दिया। दो साल में एक लंबी प्रकिया चली। हमने अपनी गलतियों से सबक सीखा। सचमुच तब हम बड़े निराश थे और हमने संकल्प किया था कि अब ऐसा नहीं होने देंगे। हम विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन हमारी भूख अभी शांत नहीं हुई है। इंग्लैंड 28 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा है। 

-अगर हमारी टीम इस बार विश्व कप जीतने में सफल रहती है तो खिलाड़ी 1966 की विश्व विजेता टीम के खिलाड़ियों से भी बड़े हीरो बन जाएंगे : गैरेथ साउथगेट

-20 मिलियन लोगों ने टीवी पर इंग्लैंड और स्वीडन का मैच देखा था

-रेस्त्रां, पार्क और चौराहों पर लगी बिग स्क्रीन पर प्रशंसकों ने इंग्लैंड के मैच देखे हैं और हर गोल पर जश्न मनाया है

-कोच साउथगेट ने 1966 की विश्व विजेता इंग्लैंड टीम के कई खिलाड़ियों से मुलाकात की है।

-1966 में इंग्लैंड की जिस टीम ने विश्व कप जीता था उसमें बॉबी चार्ल्टन और बॉबी मूर शामिल थे

विज्ञापन

विश्व कप के लिए नहीं बदलेगा विंबलडन

रोजर फेडरर
अगर बुधवार को इंग्लैंड की टीम क्रोएशिया पर जीतने में सफल रही तो वह 1966 के बाद पहली बार विश्व कप फुटबॉल के फाइनल में पहुंचेगी। उसी दिन विंबलडन टेनिस में पुरुष एकल का फाइनल भी खेला जाएगा लेकिन विंबलडन ग्रैंड स्लैम के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके फाइनल का समय दोपहर दो बजे से रहेगा। विश्व कप फुटबॉल स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे शुरू होगा। 

स्विस स्टार रोजर फेडरर जिनके फाइनल में पहुंचने की संभावना है। उन्होंने मजाक में कहा विश्व कप फुटबॉल का समय विंबलडन फाइनल के समय के हिसाब से तय कर लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें