मार्कस रैशफोर्ड के शानदार खेल के दम पर इंग्लैंड ने मैत्री मैच में कोस्टा रिका 2-0 से पराजित किया। इंग्लैंड का यह ट्यूनिशया के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मुकाबले से पहले अंतिम मैच था। कप्तान हैरी केन की जगह टीम में शामिल किए गए रैशफोर्ड ने खेल के 13वें मिनट में ही गोल कर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी।
इसे डैनी वेलबेक ने 76वें मिनट में दोगुना कर दिया। मैच के बाद इंग्लैंड के कोच गेरेथ साउथगेट ने माना कि रैशफोर्ड के इस शानदार प्रदर्शन ने उनके सामने चयन संबंधित मुश्किल पैदा कर दी है। इंग्लैंड की टीम पिछले दस मुकाबलों से अजेय है।