फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I-Leauge: ईस्ट बंगाल ने मोहन बगान को 3-2 से हराया

Sun, 16 Dec 2018 11:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
I-Leauge
विज्ञापन

ईस्ट बंगाल ने रविवार को यहां आई लीग फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी मोहन बगान को 3-2 से मात दी। मोहन बागान ने 13वें मिनट में अजहरूद्दीन मलिक के जरिये बढ़त हासिल की लेकिन ईस्ट बंगाल के लिये लैंडानमाविया राल्टे ने 17वें मिनट में गोल कर बराबरी दिलायी। राल्टे ने 61वें मिनट में दूसरा गोल किया। ईस्ट बंगाल के लिये जॉबी जस्टिन ने 44वें मिनट तीसरा गोल दागा। 

विज्ञापन


ब्रेक के बाद मोहन बागान के लिए चीजें बदल गई, क्योंकि उसके खिलाड़ी किंग्स इजे को 59वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया। फिर भी मोहन बागान ने दिपांडा डिका के 75वें मिनट से गोल अंतर को कम किया लेकिन वे जीत हासिल नहीं कर सके। 

ईस्ट बंगाल ने पिछले मुकाबले में गोकुलम केरल एफसी को 3-1 से हराया था, उसके सात मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह तालिका में पाचवें स्थान पर पहुंच गयी। मोहन बागान सात मैचों में नौ अंकों से आठवें स्थान पर बरकरार है, जो पिछले तीन मैचों से हार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एक और अन्य मुकाबले में  मिनर्वा- चेन्नई सिटी एफसी के बीच मैच ड्रॉ रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें