फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूरंड कप के सेमीफाइनल में पहुंची रीयल कश्मीर टीम

Sun, 18 Aug 2019 08:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रीयल कश्मीर एफसी ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को यहां एफसी गोवा को गोलरहित ड्रा पर रोककर 129वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां उसका मुकाबला मोहन बागान से होगा।

विज्ञापन


दोनों टीमों को गीले मैदान पर खेलना पड़ा जो कि अच्छी फुटबाल के लिए उपयुक्त स्थिति नहीं थी। दोनों टीमों की तरफ से गोल करने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


रीयल कश्मीर को अंतिम चार में पहुंचने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी। वह ग्रुप सी में दो जीत और एक ड्रॉ से सात अंक लेकर शीर्ष पर रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें