कतर के खिलाफ सुनील छेत्री की जगह कप्तानी करने वाले गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। इस मुकाबले से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में कुछ भी संभव है।संधू यूरोपियन क्लब से खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं। यही नहीं वह मोहम्मद सलीम, बाइचुंग भूटिया, सुनील छेत्री और सुब्रत पाल के बाद यूरोप में पेशेवर फुटबॉल खेलने वाले पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं। संधू पहले ऐसे भारतीय हैं जो यूईएफए यूराेप लीग में खेले। संधू भारतीय टीम के गोल पोस्ट पर चट्टान की तरह अड़े रहे, जिसे कतर के खिलाड़ी ढिगा नहीं सके।